जमशेदपुर, सितम्बर 14 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। गुरु ग्रंथ साहिब जी के 422वें प्रकाश पर्व पर रविवार को गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो तथा स्त्री सत्संग सभा के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 85 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर का संचालन एमजीएम ब्लड बैंक की टीम ने किया। श्री गुरु सिंह सभा, मानगो के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू ने कहा कि प्रकाश पर्व मानवता, सेवा और भाईचारे का संदेश देता है। रक्तदान इसी भावना को धरातल पर उतारने का श्रेष्ठ माध्यम है। आयोजक स्त्री सत्संग सभा की प्रधान सुखवंत कौर और महासचिव गुरप्रीत कौर ने युवाओं से नियमित रक्तदान की अपील की। मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार भगवान सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब धार्मिक आस्था के साथ मानव सेवा का भी प्रमुख केंद्र है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...