जमशेदपुर, अगस्त 19 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर । मानगो शंकर साईं रोड नंबर एक स्थित श्याम नगर मोहल्ला से भी रात भर में काफी पानी घट गया है। स्थानीय अनुज गुप्ता ने बताया कि रात 12 के बाद से पानी घटना शुरू हो गया था और सड़क पर से पानी हट गया है। जो कुछ लोगों के घर में पानी घुसा था वह भी काफी निकल गया है। लेकिन डर बना हुआ है कि बांध का गेट खुलने के बाद फिर पानी न बढ़ जाए। बताया कि जिन लोगों ने अपना सामान हटाया है वह अभी अगले कुछ दिनों तक सामान अपने घरों में वापस नहीं जाएंगे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: बागबेड़ा में 18 घंटे की दहशत के बाद निकला बाढ़ का पानी बताया कि सभी लोगों को डर है कि बीच में अचानक पानी बढ़ जाने के कारण फिर उनकी परेशानी बढ़ सकती है इसलिए बरसात कम होने के बाद ही वह अपना सामान लेकर घर लौटेंगे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News:...