जमशेदपुर, अगस्त 18 -- Jamshedpur News: मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने विधायक सरयू राय पर गंभीर राजनीतिक आरोप लगाते हुए कहा कि उनका उद्देश्य मानगो नगर निगम की बोर्ड बैठक को विकास और जनहित के मुद्दों की बजाय विवाद और हंगामे का मंच बनाना है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: मानगो नगर निगम की बैठक में हंगामा, अध्यक्ष बैठक छोड़कर निकली, सदस्यों ने जताई तीखी नाराजगीसरयू राय पर आरोप मेयर ने कहा कि मानगो की जनता ने नगर निगम को विकास के लिए चुना है, लेकिन कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए नगर निगम की व्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। मेयर ने कहा, सरयू राय नहीं चाहते कि मानगो नगर निगम मजबूत हो और यहां विकास की गति तेज हो।बोर्ड बैठक के मुद्दे बोर्ड बैठक में जनहित के मुद्दों पर चर्चा के बजाय हंगामा खड़ा करने की कोशिश इसी मानसिकता को...