Jamshedpur News: मानगो : जनगणनाकर्मी बन घर में घुसे बदमाश, वृद्धा को बंधक बना 20 तक की लूटपाट
जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- Jamshedpur News: शहरके मानगो में जनगणनाकर्मी बनकर पहुंचे तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट को अंजाम दिया। वृद्धा को घर में बंधक बना 20 मिनट तक लूटपाट की। मारपीट करने के साथ गले से सोने की चेन तथा कान की बाली भी खुलवा ली। शोर मचाने पर मुंह में उंगली डाल दी, जिससे एक दांत टूट गया और होंठ पर गंभीर चोट आयी। खुद को घिरता देख वृद्धा को बालकनी में बंद कर फरार हो गये। बदमाशों में एक महिला भी थी। घटना सोमवार दोपहर जवाहरनगर रोड नंबर-15 स्थित श्रीकृष्णा उद्यान के गोविंदा ब्लॉक के फ्लैट नंबर ई/5 में हुई। उस समय वृद्धा लीलावती अम्मा घर पर अकेली थीं, उनके पति काम पर गए थे। लुटेरों ने पहले उन्हें बातचीत में उलझाया और फिर घर में घुस घटना को अंजाम दिया。
बंदूक की नोक पर लूट घर में घुसते दबा दिया मुंह, बना लिया बंधक : पीड़िता के अनुसार, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.