Jamshedpur News: मानगो: बेटे की मौत का भय दिखा महिला से ठगे गहने
जमशेदपुर, सितम्बर 7 -- Jamshedpur News: उलीडीह ओपी क्षेत्र के राजीव पथ स्थित मून सिटी के पास शनिवार शाम ठगी का मामला सामने आया। ठगों ने एक महिला को उसके बेटे की मौत का भय दिखाकर पहले गहने उतारने को कहा और बाद में उन्हें दूध के केन में रखवाकर फरार हो गए। घटना के बाद महिला मनोरमा देवी ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मनोरमा देवी ने बताया कि वह शनिवार शाम पैदल दूध लेने के लिए घर से निकली थीं। मून सिटी के पास एक युवक ने उन्हें रोक लिया। युवक ने खुद को अयोध्या से आया बाबा बताया और कहा कि वह हाथ की रेखाएं देखकर भविष्य बताता है। इसके बाद उसने मनोरमा देवी का हाथ देखकर कहा कि उनके बेटे पर बड़ी विपत्ति आने वाली है और उसकी मौत हो सकती है। बेटे की मौत की बात सुनकर मनोरमा देवी घबरा गईं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.