Jamshedpur News: मातृ वंदना योजना में एक सप्ताह में शत-प्रतिशत पंजीकरण करें : डीसी
जमशेदपुर, अक्टूबर 22 -- Jamshedpur News: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में एक सप्ताह के भीतर सभी पात्र लाभुकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण करें। वहीं, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लंबित मामलों का जल्द निष्पादन कर इनकी संख्या शून्य करें। उपायुक्त राजीव रंजन ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। उपायुक्त ने राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान घाटशिला परियोजना की राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने अन्य परियोजनाओं को भी पोषण संबंधी गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने को कहा। पोषण ट्रैकर ऐप पर आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रतिदिन खुलने, बच्चों व लाभुकों की उपस्थिति और पूरक पोषाहार वितरण के आंकड़े नियमित रूप से दर्ज करने का निर्देश दिया।
कुपोषण रोकथाम और बच्चों के पोषण पर जोर बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.