Jamshedpur News: माचा में हाइवा की चपेट में आकर अधेड़ घायल
जमशेदपुर, जुलाई 31 -- Jamshedpur News: पटमदा के माचा गांव में बुधवार रात करीब 11 बजे सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार अधेड़ घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हाइवा को रोक कर रखा एवं पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पहुंचे पटमदा थाना प्रभारी विष्णुचरण भोगता ने हाइवा को जब्त कर लिया। माचा अस्पताल में इलाजरत घायल माचा गांव निवासी अमूल्य सहिस (60) को अपने वाहन से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है। बताया जाता है कि घटना के बाद क्षेत्र में कहीं भी एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से पुलिस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने गुरुवार को अमूल्य सहिस के बयान पर हाइवा चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.