जमशेदपुर, नवम्बर 10 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने यूजी सेमेस्टर-3 परीक्षा 2026 का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैंपस स्थित परीक्षा केंद्र में ये परीक्षाएं आगामी दिसंबर में आयोजित की जाएंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार, सेमेस्टर-3 की परीक्षाएं 2 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चलेंगी। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। प्रथम पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 01.30 बजे से शाम 04.30 बजे तक निर्धारित की गई है। प्रथम पाली के लिए छात्राओं को सुबह 08.45 बजे और द्वितीय पाली के लिए दोपहर 12.45 बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी: दिसंबर 2026 सेमेस्टर-तीन की परीक्षाएं 2 दिसंबर से...