जमशेदपुर, सितम्बर 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में आठ सितंबर को आयोजित होने वाले चतुर्थ दीक्षांत समारोह को लेकर छात्राओं और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। समारोह में सीमित सीटों और पोर्टल बंद किए जाने के कारण सैकड़ों छात्राएं पंजीकरण से वंचित रह गई हैं। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में हंगामा हुआ। आक्रोशित छात्राओं ने इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही कुलाधिपति सह राज्यपाल संतोष गंगवार को भी शिकायती पत्र भेजा है। छात्राओं का कहना है कि महिला विश्वविद्यालय प्रशासन एक्सएलआरआई प्रेक्षागृह में जगह कम होने का हवाला देकर छात्राओं का रजिस्ट्रेशन रोक दिया है। एक्सएलआरआई में जगह कम होने की स्थिति में विश्वविद्यालय प्रशासन को दीक्षांत समारोह दो अलग-अलग पालियों में आयोजित करना चाहिए, ताकि सभी पात्र छात्...