Jamshedpur News: महिला विवि में स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर नुक्कड़ नाटक
जमशेदपुर, अगस्त 7 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के सिदगोड़ा प्रांगण में एनएसएस स्वयं सेविकाओं की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके छठे दिन छात्राओं ने सिदगोड़ा कैंपस से जागरूकता रैली निकाली। बागुनहातु चौराहे और राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय में छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए स्कूली बच्चों और आमलोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। नाटक के माध्यम से बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने के उपाय बताए गए। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और गंदगी से होने वाली बीमारियों के बारे में चर्चा की। अंत में सभी ने स्वच्छता की शपथ ली और देश को स्वच्छ बनाने में योगदान देने का संकल्प लिया। इस दौरान बच्चों के बीच टॉफियों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रॉक्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.