जमशेदपुर, अगस्त 30 -- Jamshedpur News: साकची थाना क्षेत्र की काशीडीह निवासी मेघा बोस ने अपनी पूर्व सहकर्मी पर करीब 13 लाख रुपये का लोन अपने नाम पर निकलवाने का आरोप लगाया है। मेघा ने शुक्रवार को साकची थाना में लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की। शिकायत में मेघा ने बताया कि वह पहले भुइयांडीह निवासी रीना के साथ एक बैंक में काम करती थीं। काम के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। मेघा का आरोप है कि रीना ने इसी दोस्ती का फायदा उठाकर उनके मोबाइल ऐप से करीब 13 लाख रुपये का लोन ले लिया। लोन की कुछ किस्तें रीना ने चुकाईं। पिछले कुछ दिनों से रीना संपर्क में नहीं हैं। इसके बाद लोन की बाकी रकम का दबाव मेघा पर बढ़ गया है। मेघा का कहना है कि उन्होंने भरोसे में अपना मोबाइल ऐप इस्तेमाल करने दिया था। उन्हें उम्मीद थी कि रीना पूरी रकम और किस्तें चुकात...