जमशेदपुर, अगस्त 11 -- Jamshedpur News: कदमा के रामनगर निवासी महिला ने यूपी के आगरा में रहने वाली बचपन की सहेली पर घर में रखे सोने के जेवर चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसकी सहेली अपनी दो बेटियों के साथ उसके घर पर ठहरी थी। इस दौरान उसने अलमारी में रखे सोने के जेवर देख लिए। बाद में मौका पाकर जेवर लेकर आगरा चली गई। महिला की शिकायत पर कदमा पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर लिया। रामनगर निवासी संतोष सिंह ने पुलिस को बताया कि आगरा निवासी उसकी बचपन की सहेली रेखा सिंह 17 मई 2026 को दो बेटियों साक्षी सिंह (17) और गुन्ना (16) के साथ उसके घर रहने आई थी। घर में रहने के दौरान रेखा ने अलमारी में सोने के जेवर देख लिए थे। 15 जून को संतोष अपने पति पंकज वर्मा के साथ साकची फाइनेंस कंपनी में काम से गई थी। इस दौरान सहेली घर पर थी। आरोप है क...