Jamshedpur News: महिलाओं की फिटनेस ने बढ़ाया बाजार, सालाना कारोबार एक करोड़ पार
जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- Jamshedpur News: फिटनेस अब सिर्फ पुरुषों तक सीमित नहीं है। शहर में महिलाएं भी तेजी से जिम, योग, जुंबा, साइकिलिंग, स्विमिंग और अन्य खेल गतिविधियों से जुड़ रही हैं। इसका असर फिटनेस से जुड़े बाजार पर भी दिख रहा है। स्थानीय जिम संचालकों और कारोबारियों के अनुसार, जमशेदपुर में जिम, स्पोर्ट्स वियर, साइकिलिंग, सप्लीमेंट्स समेत फिटनेस से जुड़े सामान और सेवाओं का सालाना कारोबार एक करोड़ रुपये से अधिक है। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी इसमें नया बाजार तैयार कर रही है। शहर में छोटे-बड़े मिलाकर करीब 80 से अधिक जिम हैं। मानगो में ही 30 से अधिक जिम संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा बिष्टूपुर, साकची, टेल्को समेत अन्य इलाकों में भी जिम की संख्या बढ़ी है। कई जिम में महिलाओं के लिए अलग समय निर्धारित किया गया है। बड़े जिम में व्यायाम के साथ य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.