जमशेदपुर, सितम्बर 20 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बिष्टुपुर तुलसी भवन में कुलदेवी महासर माता का पंचम वार्षिक उत्सव रविवार (अष्टमी तिथि) को आयोजित किया गया। माता का भव्य दरबार पुष्प सज्जा से कोलकाता के कारीगरों द्धारा किया गया था । महासर धाम के संजय गुरुजी के सानिध्य में विधिवत पूजा अर्चना हुई, पंडित रामजी पारिख पूजा में सहयोग किया। इस उत्सव में कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिला समेत कोलकाता और रांची से भी श्रद्धालु शामिल हुए। इस धार्मिक उत्सव का मुख्य आकर्षण माता रानी की दिव्य ज्योत, भव्य दरबार, मनमोहक श्रृंगार, छप्पन भोग, महाप्रसाद, चुनरी उत्सव, पुष्प और इत्र की वर्षा की गई। आमंत्रित कलाकार अजमेर से जॉन अजमेरी, कानपुर से दीपांशी तिवारी, सहित स्थानीय कलाकार महावीर अग्रवाल माता के चरणों में भजनों की अमृत वर्षा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...