Jamshedpur News: महाराजा अग्रसेन जयंती 11 को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाने का निर्णय
जमशेदपुर, अक्टूबर 4 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन, जुगसलाई शाखा की कार्यसमिति एवं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक जुगसलाई क्षेत्र में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 11 अक्टूबर 2026, रविवार को आश्विन शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर महाराजा अग्रसेन जी की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। कार्यक्रम श्री राजस्थान शिव मंदिर, एम.ई. स्कूल रोड, जुगसलाई में आयोजित होगा। प्रातः 11:01 बजे पूजा-अर्चना एवं आरती से शुभारंभ होगा। इसके बाद वरिष्ठ नागरिकों एवं विशिष्ट जनों का सम्मान, अतिथियों व पदाधिकारियों का संबोधन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। दोपहर में भोजन प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जुगसलाई में 11 अक्टूबर को मनेगी महाराजा अग्रसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.