Jamshedpur News: महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान
जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से रविवार को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में अग्रसेन जयंती समारोह मनाया गया। गणेश वंदना के साथ शुरू हुए समारोह में अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान महाराजा अग्रसेन, माता माधवी और महालक्ष्मी की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। समारोह में समाज की एकजुटता, सेवा और महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। सम्मेलन के जिलाध्यक्ष मंटू लाल अग्रवाल ने स्वागत भाषण में कहा कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद के प्रवर्तक थे। उनके आदर्श आज भी समाज को समानता, सहयोग और सफल जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने समाज के लोगों से इन आदर्शों को अपने आचरण में उतारने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: साकची में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.