Jamshedpur News: महापौर सुधा गुप्ता ने भरा गणना प्रपत्र, नागरिकों से सहयोग की अपील
जमशेदपुर, जुलाई 11 -- Jamshedpur News: मानगो नगर निगम की महापौर सुधा गुप्ता ने गुरुवार को अपने आवास पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत गणना प्रपत्र भरकर निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी निभाई। इस दौरान बीएलओ और सुपरवाइजर ने आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर प्रपत्र प्राप्त किया। मौके पर अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सहायक नगर आयुक्त चंदन कुमार एवं एसआईआर कोषांग के कर्मी भी मौजूद रहे। महापौर ने नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों से 30 जून से 29 जुलाई तक चल रहे घर-घर गणना प्रपत्र अभियान में बीएलओ का सहयोग करते हुए समय पर प्रपत्र भरकर जमा करने की अपील की। उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने भी गणना प्रपत्र भरकर अभियान में भागीदारी निभाई। यह भी पढ़ें- Deogarh News: एक से दो दिनों में फॉर्म भरकर बीएलओ को लौटाएं : एसडीओ
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.