Jamshedpur News: महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर 'रन फॉर डीएवी' का भव्य आयोजन
जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर के डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर विद्यालय में 'रन फॉर डीएवी' का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण से शुरू हुई इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वास्थ्य के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था। इस दौड़ में विद्यालय के लगभग 300 छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। सभी प्रतिभागी 'रन फॉर डीएवी' के नारे लगाते हुए दौड़े। दौड़ के समापन पर विभिन्न वर्गों के विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय के पर्यवेक्षी प्रमुख ओम प्रकाश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी जी के एकता, अहिंसा और स्वास्थ्य के सिद्धांत आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं क्योंकि स्वस्थ शरीर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.