Jamshedpur News: मलेरियर पिड़ित गांव में समर्पण ने पहुंचाई मदद
जमशेदपुर, अगस्त 31 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सेवा समर्पण संस्था ने रविवार को जादुगोड़ा स्थित झरिया गांव में मलेरिया जागरूकता एवं सहायता अभियान चलाया। संस्था के बिभूति जेना ने बताया कि लगातार बारिश के कारण गांव में मलेरिया का प्रकोप बढ़ा है। निवासियों के आग्रह पर चंदन सिंह, कुमुद शर्मा, मनीषा शर्मा, सोनू, श्रवण, सूरज, शशि पांडेय व अन्य गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जरूरतमंद सबर परिवारों की मदद की। 30 परिवारों को मच्छरदानी और बारिश से बचाव के लिए छाते दिए गए। बच्चों को बिस्कुट और चॉकलेट बांटे गए। सदस्यों ने ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक किया और जरूरतमंदों को सामान्य उपयोग की दवाइयां भी उपलब्ध कराईं। संस्था के अनुसार खराब रास्तों के कारण बारिश में झरिया के लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.