जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- Jamshedpur News: शहर में सड़क दुर्घटनाओं में नियंत्रण के लिए अब स्पीड गन का इस्तेमाल किया जा रहा है। मंगलवार को ट्रैफिक डीएसपी नीरज ने मरीन ड्राइव पर स्पीड गन से ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहनों का चालान काटा। उन्होंने बताया कि पूर्व में इस स्पीड गन का इस्तेमाल हाईवे में ही किया जाता था पर अब इसे शहरी क्षेत्र में इस्तेमाल किया जाएगा। फिलहाल मरीन ड्राइव से शुरुआत की गई है जहां 70 लोगों का ओवर स्पीडिंग का चालान कटा है। सभी का चालान ऑनलाइन काटा गया है। डीएसपी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में स्पीड लिमिट 40 और मरीन ड्राइव पर 55 किलोमीटर प्रति घंटा है। इससे ज्यादा स्पीड से वाहन चलाने पर स्पीड गन उसे पकड़ लेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...