जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में शनिवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर हंगामा किया और अधीक्षक को अव्यवस्था को लेकर दोषी ठहराया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि 7 अक्तूबर से एक महिला मरीज और पार्टी कार्यकर्ता मो. फिरोज की पुत्री अलकमा अफरोज डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती है और उसे वार्ड के बजाय विभाग के बाहर बरामदे में लिटाया गया है। शनिवार को हंगामा करने और अधीक्षक को कहने के बाद मरीज को अंदर ले जाया गया और ऑपरेशन किया गया। कार्यकर्ता इससे पहले शुक्रवार रात में भी अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया था। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि तीन दिन तक मरीज को बेड नहीं मिलना अस्पताल प्रशासन पर उंगली उठाने को मजबूर करता है। लोगों ने कहा कि करोड़ों रुपये के इस भवन में मरीज को सोने के लिए बेड न मिले तो इससे बड़ा दुर्भाग्य और क...