Jamshedpur News: मरीज की मौत पर एमजीएम में परिजनों ने किया हंगामा, तोड़फोड़
जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में शनिवार देर रात इलाज के बाद मरीज की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। मरीज के परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही और झूठ बोलने का आरोप लगाया। घटना की सूचना पर एमजीएम थाना पुलिस पहुंची और होमगार्ड के जवानों के साथ मामले को शांत कराया। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 9 बजे बागबेड़ा निवासी 80 वर्षीय जयप्रकाश ठाकुर को पेट में दर्द और पेशाब नहीं होने की परेशानी पर एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में दिखाया गया। इमरजेंसी में पहुंचे मरीज जयप्रकाश ठाकुर को ड्यूटी डॉक्टरों ने एक्सरे कराया और दो इंजेक्शन लगाकर एक सिरप पिलाने को दिया। इसके बाद परिजन मरीज को लेकर रात 10 बजे घर लौटने लगे। लेकिन रास्ते में ही मरीज को उल्टी होने लगी और हालत बिगड़ गई। परिजन मरीज को लेकर एमजीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.