जमशेदपुर, सितम्बर 22 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। शहर के मनीफीट क्षेत्र में उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब टाटा स्टील की ओर से अतिक्रमण हटाने और दुकानों को खाली कराने की कार्रवाई की तैयारी की गई। कार्रवाई की सूचना मिलते ही स्थानीय दुकानदारों और क्षेत्रवासियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: दुकानदारों को बसाने के बाद ही हटाए कंपनी :बंटी सिंहप्रदर्शनकारियों का विरोध बंटी सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में दुकानदार और समर्थक मौके पर जुट गए तथा बुलडोजर कार्रवाई का विरोध करते हुए मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से क्षेत्र में यातायात प्रभावित हो गया और भारी वाहन सहित अन्य कमर्शियल गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। कई घंटे तक आवागमन बाधित रहने से राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें-...