Jamshedpur News: मध्य विद्यालय माचा-बिड़रा में 47 विद्यार्थियों को मिला उन्नति का पहिया
जमशेदपुर, जुलाई 30 -- Jamshedpur News: मंगलवार को पटमदा प्रखंड अंतर्गत बिड़रा पंचायत के मध्य विद्यालय माचा-बिड़रा में कक्षा 8 के विद्यार्थियों के बीच 47 साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मुखिया प्रतिनिधि खांदु सिंह सरदार एवं उप मुखिया गोपाल गोराई उपस्थित थे। इनमें 24 छात्राएं एवं 23 छात्र शामिल हैं। साइकिल पाकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली। प्रधानाध्यापक मुकरु सोरेन ने कहा कि साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि खांदु सिंह सरदार एवं उप मुखिया गोपाल गोराई ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: 258 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.