Jamshedpur News: मदर टेरेसा क्लीनिक की डॉक्टर निरीक्षण में मिली नदारद
जमशेदपुर, अक्टूबर 9 -- Jamshedpur News: सिविल सर्जन के आदेश पर शहरी स्वास्थ्य प्रबंधन इकाई की ओर से संस्थानों की नियमित निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इससे गुरुवार को कदमा रानीकुदर मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वैभवी सिंह अनुपस्थित मिली। स्थानीय लोगों ने भी स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली एवं स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में सही फीडबैक नहीं दिया। वहीं, चिकित्सा पदाधिकारी के महीने में एक-दो बार ही स्वास्थ्य केंद्र आने की जानकारी दी। निरीक्षण में सिटी अर्बन हेल्थ मैनेजर सुमन कुमार मंडल एवं लोक स्वास्थ्य प्रबंधक सरिता कुमारी व अन्य शामिल थे। इससे पूर्व जुगसलाई के निरीक्षण में भी स्वास्थ्यकर्मी नदारद मिले थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.