Jamshedpur News: मदरसा फैजुल उलूम के 25वें सालाना उर्स का दो दिवसीय आयोजन 29 से
जमशेदपुर, जुलाई 29 -- Jamshedpur News: धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थान मदरसा फैज़ुल उलूम में अल्लामा अरशदुल कादरी (रह.) का 25वां सालाना उर्स 29 और 30 जुलाई को धतकीडीह में आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी उर्स कमेटी के संयोजक गुलाम जरकनी ने मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि उर्स के अंतिम दो दिनों के कार्यक्रमों को विशेष रूप से तैयार किया गया है। 29 जुलाई को भव्य नातिया मुशायरे का आयोजन होगा, जिसमें भारत और विदेश, विशेषकर नेपाल के प्रसिद्ध नातगो और शायर अपनी प्रस्तुति देंगे। 30 जुलाई को अपराह्न 4.35 बजे कुल शरीफ एवं विशेष रूहानी कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद रात्रि सत्र में देश के प्रसिद्ध उलेमाओं का तकरीर कार्यक्रम होगा।गुलाम जरकनी ने बताया कि इस अवसर पर मदरसा की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पूर्व छात्रों एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.