Jamshedpur News: मदरसा दारुस सलाम में छह मासिक परीक्षा का हुआ आगाज़
जमशेदपुर, अगस्त 20 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। मुस्लिम बहुल क्षेत्र आजादनगर की प्राचीन धार्मिक शिक्षण संस्थान मदरसा दारुस सलाम मे छह मासिक परीक्षा आज से शुरू हो गई है । मदरसा के प्रधानाध्यापक मौलाना सगीर आलम फैजी ने बताया कि दरसियात के अलावा हिंदी , अंग्रेजी , गणित विज्ञान , भुगोल, इमलानवेसी , सुलेखक , दीनियात आदि विषयों की परीक्षा हो रही है । वर्ग हिफज ( कंठस्थ कुरान ) , किरात , अदाइया , बालक वर्ग के छात्रों की परीक्षा ली जा रही है । उन्होंने बताया कि संस्थान के सचिव मतलूब अनवर खान के संरक्षण मे हो रही इस परीक्षा की निगरानी कारी अब्दुल वाहिद , मौलाना बशीर आलम फैजी , मौलाना हामिद रजा , मौलाना आसिफ रजा कर रहे हैं। रविवार परीक्षा का अंतिम दिन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.