जमशेदपुर, अगस्त 18 -- Jamshedpur News: मजदूर नेता एवं प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय महावीर यादव की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार, 19 अगस्त को भुइयाँडीह स्थित नन्द नगर शिव गायत्री मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समाजसेवी कन्हैया यादव ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस पावन स्मृति दिवस पर महा रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर तथा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर शहर के प्रमुख समाजसेवी, राजनेता, बुद्धिजीवी, कॉर्पोरेट प्रतिनिधि, यूनियन नेता एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित होकर स्वर्गीय यादव के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। कार्यक्रम के समापन के उपरांत सभी श्रद्धालुओं व आगंतुकों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। कन्हैया यादव ने शहर के गणमान्य नागरि...