Jamshedpur News: मच्छर से बचाव में रैली निकालकर किया लोगों को जागरूक
जमशेदपुर, अगस्त 22 -- Jamshedpur News: विश्व मच्छर दिवस पर जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के आदेश पर मानगो, बालीगुमा, बागुनहातु, सोनारी, बिरसानगर और लक्ष्मीनगर में आयोजित कर लोगों को मच्छर जनित बीमारियों के रोकथाम व बचाव के प्रति जागरूक किया गया। शहरी सहिया द्वारा रैली के माध्यम लोगों को मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने, घर एवं आसपास पानी जमा नहीं देने व सफाई रखने तथा मच्छरों से बचाव का टिप्स दिया गया। इस दौरान लोगों को मच्छर जनित रोगों के लक्षण की भी जानकारी दी गई क्योंकि, मच्छरों के कारण ही मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया जापानी बुधार व अन्य बीमारियां फैलती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.