जमशेदपुर, अक्टूबर 1 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। कदमा गणेश पूजा उत्सव का बुधवार को धूमधाम से समापन हुआ। सुबह नौ बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्णाहुति हुई। इसके बाद शाम छह बजे रंकिणी मंदिर के सामने महाआरती की गई। महाआरती के बाद श्री शंकर राव के नेतृत्व में गणेश प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम में डीएसपी और कदमा थाना प्रभारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।विसर्जन जुलूस में आकर्षक आतिशबाजी के साथ तीन झांकियां शामिल रहीं। इनमें नर्सिंग और काली अवतार की झांकियां प्रमुख थीं। झांकियों का निर्माण बिसेट्टी विजय की देखरेख में ए. बाबू राव के सहयोग से किया गया। एक झांकी में पुराने दौर के बाला गणपति विलास की बैलगाड़ी पर निकलने वाली झांकी की यादें प्रदर्शित की गईं। भगवान गणेश की प्रतिमा का मुकुट बालाजी शैली में बनाया गया था, जबकि आं...