Jamshedpur News: भूला के विद्यार्थियों ने जूलॉजिकल पार्क में वन्यजीवों को देखा
जमशेदपुर, अक्टूबर 27 -- Jamshedpur News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय भूला के विद्यार्थियों ने रविवार को शैक्षणिक भ्रमण के तहत जमशेदपुर जूलॉजिकल पार्क, जुबली पार्क एवं मोदी पार्क का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न वन्यजीवों को देखा और प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा उनके ज्ञान का विस्तार करना था। विद्यालय की इस पहल से बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और सीखने की रुचि बढ़ाने का अवसर मिला। यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और यादगार रहा। यह भी पढ़ें- Badaun News: रामनगर में विद्यार्थियों ने करीब से देखा बाघ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.