जमशेदपुर, अक्टूबर 14 -- Jamshedpur News: करीम सिटी कॉलेज के इतिहास और भूगोल विभागों द्वारा बुधवार को ई-क्लासरूम-1 में "भौगोलिक कारक और ऐतिहासिक परिवर्तन" विषय पर एक भव्य छात्र संगोष्ठी और प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भौगोलिक स्थितियों और मानव इतिहास के विकास के बीच के गहरे संबंधों को उजागर करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज के स्वागत भाषण से हुआ, जिन्होंने ऐतिहासिक परिवर्तनों को समझने में भूगोल की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में दोनों विभागों के 17 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपने विचार प्रस्तुत किए। अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. एजाज अहमद ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई और सामाजिक विज्ञान में अंतःविषय दृष्टिकोण के महत्व को समझा...