जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के भुइयांडीह छायानगर में बुधवार को आधुनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास किया गया। न्यू सिविल कोर्ट के गेट संख्या-दो के समीप रैन बसेरा के पीछे 15वें वित्त आयोग के स्वास्थ्य प्रक्षेत्र मद से करीब 1.43 करोड़ रुपये की लागत से भवन का निर्माण होगा। विधायक पूर्णिमा साहू, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार और भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया।स्वास्थ्य केंद्र बनने से भुइयांडीह और आसपास के लोगों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार और जरूरी चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे छोटे-मोटे इलाज के लिए दूर के अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी।भवन में डॉक्टर चैंबर, प्रतीक्षालय, पैथोलॉजी लैब, फार्मेसी, मेडिसिन रूम, पुरुष एवं महिला वार्ड, लेब...