Jamshedpur News: भुइयांडीह में नदी किनारे बसे 145 लोगों के घर
जमशेदपुर, जुलाई 30 -- Jamshedpur News: भुइयांडीह में नदी किनारे बसे 145 लोगों के घर तोड़े जाएंगे। छह अगस्त को इसकी मियाद तय की गई है। धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी ने इसके लिए दो मजिस्ट्रेट मिन्टू प्रसाद और पियूष कुमार पात्र को प्रतिनियुक्त किया है। ये दोनों राजस्व उप निरीक्षक हैं। इन दोनों के वरीय प्रभार में जमशेदपुर के अंचलाधिकारी मनोज कुमार रहेंगे। सभी के खिलाफ सीओ कोर्ट में 2024-25 में चले जेपीएलई वाद का निर्णय इन सभी 145 लोगों के खिलाफ गया था। जिस जमीन का अतिक्रमण किया गया है वह जमशेदपुर अक्षेस का वार्ड नंबर 7, सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में आता है। उसका खाता नंबर 245 और प्लॉट नंबर 106 है। इसमें बताया गया कि पहले सभी लोगों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया गया था। परंतु किसी ने इसका पालन नहीं किया। इसके कारण अब मजिस्ट्रेट और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.