जमशेदपुर, सितम्बर 10 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर भादो अमावस्या के अवसर पर सत्यनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी ट्रस्ट द्वारा संचालित साकची ठाकुरबाड़ी रोड स्थित महालक्ष्मी, राणी सती दादी एवं अंजनी माता मंदिर में 11 सितंबर को झुंझुनू वाली राणी सती दादी का भादो महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने बताया कि सुबह आठ बजे से राणी सती दादी की विशेष पूजा-अर्चना शुरू होगी। इसके लिए दादी जी के दरबार को रंग-बिरंगे और सुगंधित फूलों से सजाया जा रहा है। मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ श्रृंगार दर्शन और अखंड ज्योति की व्यवस्था की गई है। दादी जी को छप्पन भोग भी अर्पित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: राणी सती मंदिर में दो दिवसीय भाद्र अमावस्या महोत्सव आज से दोपहर दो बजे से राणी सती दादी का भव्य महामंग...