जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- Jamshedpur News: कांग्रेस जिला मुख्यालय तिलक पुस्तकालय पर भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुई पत्थरबाजी की वजह से आज बिष्टुपुर का डायगनल रोड युद्ध का मैदान बन गया। करीब 12:00 बजे भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पुरुष नेताओं के साथ लाइट सिग्नल पार कर तिलक पुस्तकालय की ओर बढ़े तो कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस का आरोप है कि वे सभी अपने कार्यालय के सामने ही थे, तभी भाजपा की ओर से पत्थरबाजी शुरू कर दी गई। पत्थरबाजी की घटना में दोनों ओर से कई कार्यकर्ता घायल हुए जिनमें कांग्रेस के पूर्व जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष मनोज उपाध्याय और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार सर फटा है जबकि भाजपा के राजीव सिंह सहित कई नेता जख्मी हुए। इस घटना के बाद बड़ी सं...