Jamshedpur News: भाजपा बिष्टूपुर मंडल ने निकाली भव्य बाइक रैली
जमशेदपुर, नवम्बर 6 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। भाजपा बिष्टूपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पाण्डेय के नेतृत्व में 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल होने हेतु बिष्टुपुर पोस्ट ऑफिस गोलचक्कर से आम बागान मैदान, साकची तक भव्य बाइक रैली निकाली गई। इसमें बिष्टूपुर मंडल के सैकड़ों उत्साही एवं समर्पित कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एकजुटता के साथ सहभागिता सुनिश्चित की। कार्यकर्ताओं का उत्साह, जोश और संगठन के प्रति समर्पण यह दर्शाता है कि लोकतंत्र की रक्षा एवं जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ मैदान में खड़ा है। लोकतंत्र की रक्षा हमारा संकल्प है, अराजकता के विरुद्ध संघर्ष हमारा कर्तव्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.