Jamshedpur News: भाजपा प्रतिनिधिमंडल आज एसएसपी से मिलेगा
जमशेदपुर, जुलाई 9 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आज वरीय पुलिस अधीक्षक से उनके कार्यालय में मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल 3 जुलाई को हुए जमशेदपुर बंद के दौरान टेल्को थाना में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज की गई 'द्वेषपूर्ण' प्राथमिकी को लेकर ज्ञापन सौंपेगा। साथ ही शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर न्यायोचित कार्रवाई की मांग करेगा। पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं से इस अहम मुलाकात में शामिल होने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.