Jamshedpur News: भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बनाए गए कुलवंत सिंह बंटी
जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। भाजपा नेता एवं पूर्व खादी बोर्ड सदस्य कुलवंत सिंह बंटी को झारखंड प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होकर उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की। बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि वे संगठन की मजबूती, जनसेवा और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ काम करेंगे तथा पार्टी के जनकल्याणकारी कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.