Jamshedpur News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने यदुनाथ पांडेय से की मुलाकात
जमशेदपुर, अगस्त 24 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बिष्टूपुर मंडल भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को मंडल अध्यक्ष मारुतिनंदन पांडेय के नेतृत्व में परिसदन में पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह हजारीबाग के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय से मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री विश्वनाथ दीप, उपाध्यक्ष अश्विन मुखी, मंत्री विशाल सोना, कोषाध्यक्ष पिनाकी ठक्कर, विक्रम रजक समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने यदुनाथ पांडेय से उनके सांगठनिक अनुभव और मार्गदर्शन प्राप्त किए। इस दौरान भाजपा के मूल मंत्र 'राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और जनसेवा' पर चर्चा हुई। राष्ट्रभावना और 'वंदे मातरम्' के गौरवशाली इतिहास पर भी विचार साझा किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.