जमशेदपुर, जुलाई 3 -- Jamshedpur News: शहर की गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा, विधायक सरयू राय, आजसू पार्टी और विभिन्न संगठनों ने शुक्रवार को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने कहा कि यह बंद जमशेदपुर वासियों की रक्षा के लिए आहूत किया गया है, इसलिए शहरवासी इसका समर्थन करें। वे गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय साकची में बंद को लेकर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जमशेदपुर : बंद से पहले एसएसपी ने रात में किया फ्लैग मार्च, 62 मजिस्ट्रेट के हवाले शहरविरोध प्रदर्शन दूसरी ओर, हिमांशु सिंह हत्याकांड समेत आपराधिक घटनाओं को रोकने में प्रशासनिक विफलता के विरोध में भाजपा ने महानगर के सभी मंडल क्षेत्रों में आक्रोशपूर्ण मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के खिल...