Jamshedpur News: भाई समेत चार पर जानलेवा हमले का केस दर्ज
जमशेदपुर, जुलाई 21 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर-5 में पारिवारिक विवाद के दौरान पिता-पुत्र पर कथित जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता गौतम सेतुआ ने आरोप लगाया कि 20 जुलाई की शाम उनके बड़े भाई विजय सेतुआ, भाभी शोभा राजी, भतीजे ऋषिकेश सेतुआ और उसकी पत्नी वर्षा ने मिलकर उन पर और उनके पुत्र अमर कुमार सेतुआ पर हमला किया। घटना में गौतम के चेहरे पर गंभीर चोट लगी, जबकि उनके बेटे के साथ भी मारपीट की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि इससे पहले भी उनके साथ दो बार इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। कदमा थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.