जमशेदपुर, नवम्बर 8 -- Jamshedpur News: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के जुड़वां भाई एवं भाजपा नेता निर्भय सिंह शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। दोपहर में काशीडीह स्थित आवास से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। भुइयांडीह स्थित बर्निंग घाट पर बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा के दौरान सबसे भावुक क्षण तब आया, जब जुड़वां भाई अभय सिंह अर्थी को कंधा देते हुए फफक कर रो पड़े। यह दृश्य देखकर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। अंतिम यात्रा में भाजपा, झामुमो, कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, शुभचिंतक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Chatra News: सिमरिया विधायक पहुंचे इटखोरी, दशकर्म में हुए शामिल सभी ने निर्भय सिंह को अंतिम विदाई दी और शोकाकुल परिवार के ...