Jamshedpur News: भविष्य की संभावनाओं के लिए खुद को पूरी तरह तैयार रखें युवा: डॉ. पात्रो
जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- Jamshedpur News: एक्सएलआरआई जमशेदपुर में वार्षिक प्रमुख मानव संसाधन सम्मेलन क्रोनोस 2026 के छठे संस्करण का आयोजन किया गया। पीजीडीएम (जीएम) कॉन्क्लेव कमेटी और कॉरपोरेट रिलेशंस एंड प्लेसमेंट द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में देश भर से 23 मुख्य मानव संसाधन अधिकारियों (सीएचआरओ) और वरिष्ठ एचआर विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन का विषय 'कल की कंपनी का निर्माण कौन करेगा: नेतृत्व, प्रतिभा और प्रदर्शन के नए नियम' था। इसमें कंपनियों और कर्मचारियों के बीच बदलते रिश्तों, कार्य संस्कृति और भविष्य की संगठनात्मक संरचनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ डॉ. संजय पात्रो (डीन अकादमिक्स) और प्रो. सुनील सारंगी (एसोसिएट डीन- कॉरपोरेट प्रोग्राम्स) ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। उद्घाटन भाषण में डॉ. पात्रो ने 1984-85 के उस दौर को याद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.