जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जमशेदपुर के सांस्कृतिक परिदृश्य में पहली बार 'भजन क्लबिंग' का आयोजन होने जा रहा है। ओम साई इवेंट्स की ओर से 3 नवंबर 2026 को वाइट एम्पोरियो कन्वेंशन सेंटर/रिसॉर्ट, सरायकेला मेन रोड में विशेष संगीतमय एवं आध्यात्मिक संध्या आयोजित की जाएगी। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजकों ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। उनके अनुसार 'भजन क्लबिंग' में पारंपरिक भजनों एवं भक्ति संगीत को आधुनिक डीजे बीट्स के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, भक्ति एवं आध्यात्मिक संगीत से आधुनिक अंदाज में जोड़ना है।कार्यक्रम में लाइव भजन, डीजे बीट्स, भक्तिमय नृत्य एवं सामूहिक कीर्तन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजकों ने शहरवासियों से इस अनूठे आयोजन में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील...