जमशेदपुर, जुलाई 9 -- Jamshedpur News: सिंधी समाज के लोग अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल की आराधना के लिए 16 जुलाई से 24 अगस्त तक 40 दिन का व्रत रखेंगे। आस्था, संयम और तपस्या का प्रतीक 40 दिवसीय चालीहा महापर्व 16 जुलाई से प्रारंभ होगा। इसको लेकर प्रमुख झूलेलाल मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दौरान मंदिरों में प्रतिदिन सुबह-शाम विधि-विधान से पूजा-अर्चना, आरती और कथा का आयोजन होगा। गोलमुरी रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित भगवान झूलेलाल मंदिर में चालीहा महोत्सव 16 जुलाई से 25 अगस्त तक होगा। श्रद्धालु प्रतिदिन सुबह-शाम भगवान झूलेलाल की कथा का श्रवण करेंगे। सिंधी ब्रदर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमृतलाल ने बताया कि प्रत्येक सोमवार सुबह भगवान का अभिषेक और रात्रि में विशेष आरती होगी। 40 दिन तक मंदिर में अखंड ज्योति प्रज्वलित रहेगी। इस अवधि में बहराणा साहि...