Jamshedpur News: ब्लेड से गला काटकर सड़क पर गिरी मिली युवती
जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- Jamshedpur News: साकची थाना अंतर्गत स्ट्रेट माइल रोड पर शनिवार दोपहर उस वक्त लोगों की भीड़ जमा हो गई जब एक युवती बीच सड़क पर बेसुध अवस्था में पड़ी मिली।स्थानीय लोगों ने पहले उसे किसी तरह सड़क किनारे किया और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि युवती ने ब्लेड से अपना गला काटा हुआ है। युवती की पहचान रूबी परवीन के रूप में की गई। वह साकची गोलचक्कर के आस पास रहकर जीवन यापन करती है। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और रूबी को अपने साथ ले गए। परिजनों के अनुसार रूबी नशे की आदि है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.