Jamshedpur News: ब्लिंकिट के डिलीवरी वर्करों ने कम कमाई पर जताई नाराजगी
जमशेदपुर, अक्टूबर 13 -- Jamshedpur News: शहर में ब्लिंकिट के लिए सामान की होम डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों ने कम कमाई, ऑर्डर में कमी और बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। सोमवार को बिरसानगर के गुड़िया मैदान में 60 से 70 डिलीवरी वर्कर जुटे और अपनी समस्याएं उठाईं। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से मजदूरी बढ़ाने और सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। डिलीवरी वर्करों का कहना है कि लंबे समय तक काम करने के बावजूद उनकी आमदनी पर्याप्त नहीं है। उन्हें इंश्योरेंस, सेफ्टी कार्ड और नौकरी से संबंधित लिखित दस्तावेज जैसी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। जोखिम उठाकर सामान पहुंचाने के बावजूद परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जमशेदपुर में ब्लिंकइट के डिलीवरी कर्मियों ने जताया विरोध, कम कमाई और सुविधाओं की कमी पर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.