Jamshedpur News: ब्रेन मलेरिया से पीड़ित बच्ची हुई स्वस्थ
जमशेदपुर, अगस्त 21 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। एमजीएम अस्पताल के शिशु वार्ड में 12 दिन के इलाज से ब्रेन मलेरिया व अन्य कई बीमारियों से पीड़ित बच्ची गुरुवार को स्वस्थ होकर परिजनों के साथ घर चली गई। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विनिता नैन्सी और राघवेंद्र की टीम ने 7 से 17 अगस्त तक बच्ची को वेंटिलेटर पर रखा था। डॉ. राघवेंद्र ने बताया कि ब्रेन मलेरिया से पीड़ित बच्ची डुमरिया स्वास्थ्य केंद्र से रेफर होकर आई थी। उसकी किडनी में खराबी व अन्य इंफेक्शन से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। पेशाब से खून भी आता था। वेटिंलेटर पर 10 दिन रखने और प्लेटलेट चढ़ाने से 2 साल 8 महीने की बच्ची स्वस्थ हुई। इससे परिजनों ने एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर और चिकित्सा व्यवस्था की सराहना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.