Jamshedpur News: ब्राउन शुगर के मुख्य सप्लायर मनजीत की तलाश में छापेमारी
जमशेदपुर, अक्टूबर 17 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। परसूडीह अनाज मंडी के पास ब्राउन शुगर की 80 पुड़िया के साथ गिरफ्तार पांच आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने कथित सप्लायर मनजीत की तलाश तेज कर दी है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में मनजीत का नाम लिया है। आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वह उन्हें ब्राउन शुगर उपलब्ध कराता था। इसके आधार पर उसे भी मामले में आरोपी बनाया गया है।गौरतलब है कि 15 अक्टूबर को परसूडीह पुलिस ने छापेमारी कर गौतम कुमार सिंह, शिवम कुमार सिंह, सूरज कुमार तिवारी, अमरजीत कुमार सिंह और अजय यादव को गिरफ्तार किया था। उनके पास से ब्राउन शुगर की 80 पुड़िया बरामद हुई थीं, जिनका वजन कागज सहित करीब 15.76 ग्राम बताया गया है।परसूडीह थाना प्रभारी राजेन्द्र कुमार मुंडा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.